सिंगापुर : भारतीय नागरिक के मोबाइल में मिले 50 अश्लील वीडियो, छेड़छाड़ मामले में हुई जेल

By: Ankur Thu, 01 Apr 2021 7:33:59

सिंगापुर : भारतीय नागरिक के मोबाइल में मिले 50 अश्लील वीडियो, छेड़छाड़ मामले में हुई जेल

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक एझिलन पर वियतनामी महिला के उत्पीड़न के आरोप लगे थे जिसमें उसे चार सप्ताह के कारावास और 8,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लगाया गया हैं। महिला ने पिछले साल 21 अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और एझिलन को उसी दिन बाद में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि एझिलन को उत्पीड़न करने और अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो रखने का दोषी पाया गया। अधिकारियों को उसके फोन में 50 अश्लील वीडियो मिले।

एक अखबार की खबर के अनुसार धंधायुतम एझिलन (48) ने उसके दफ्तर में सफाई का काम करने वाली महिला में रुचि लेनी शुरू कर दी। वह उसके लॉकर में भोजन रखा करता था और उसे मोबाइल पर कई संदेश भेजा करता था। ‘टुडे ऑनलाइन’ समाचार पत्र ने बताया कि उसने महिला शौचालय के बाहर 21 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब अपने वरिष्ठों को इस घटना की जानकारी दी, तो एझिलन का रोजगार पास निलंबित कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने आंतरिक जांच की और महिला को किसी अन्य कार्यस्थल पर स्थानांतरित कर दिया गया।

ये भी पढ़े :

# जोश हेजलवुड ने दिया चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका, IPL से ठीक पहले वापस लिया अपना नाम

# आईपीएल की शुरुआत से पहले कोरोना ने मारी एंट्री, KKR के नीतिश राणा हुए संक्रमित!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com